Wednesday 16 April 2014


Rajasthan Police constable Exam Quiz – 2






नीचे दिए गए सभी प्रश्न JMRC द्वारा हाल ही में
आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से है,
यदि किसी प्रश्न के आंसर में त्रुटि हो तो अवगत
कराएँ ! धन्यवाद्



1. 2011
में राजस्थान के जीडीपी (GDP) में
सेवा क्षेत्र में कितने प्रतिशत योगदान है ? (JMRC
SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  47 प्रतिशत
2.
जावड़ा नृत्य का सम्बन्ध किस जाति से है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  गरासिया
3.
अमृता देवी ने किस वृक्ष के लिए अपनी जान दी ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  खेजरी
4.
कर्क रेखा राजस्थान के किस जिले से गुजरती है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बांसवारा
5.
किन दो एतिहासिक
स्मारकों को राजधानी जयपुर में सुरंग
द्वारा जोड़ा जा रहा है ? (JMRC SC/TO Ex.
2012)
उत्तर:  आमेर और जयगढ़ दुर्ग को
6.
राजस्थान के किस जिले में कामेश्वरी तेल
पाया जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बाड़मेर
7.
वर्षा जल के शुद्धतम रूप को राजस्थान में किस
नाम से जाना जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  पालर पानी
8.
राजस्थान के किस शहर में IIT शुरू
किया गया था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जोधपुर
9. "
छोटी तीज" किस माह में मनाई जाती है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  श्रावण माह में
10.
राजस्थान के प्रथम चयनित मुख्यमंत्री कौन
थे ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  टीकाराम पालीवाल
11.
राजस्थान के किस जिले में सवसे कम
जनसँख्या घनत्व है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जैसलमेर
12.
राजस्थान के कितने जिले किसी भी राज्य
या देश की सीमओं को नही छुते है ? (JMRC SC/TO
Ex. 2012)
उत्तर:  8 जिले
13.
किस प्रकार की चित्रकारी का शाब्दिक
अर्थ "मोम लेखन" है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बाटिक चित्रकारी
14.
होली के बाद, चैत्र माह के पहले दिन
कौनसा त्यौहार मनाया जाता है ? (JMRC SC/TO
Ex. 2012)
उत्तर:  गणगौर
15.
राजस्थान में किस वर्ष रेगिस्तान विकास
कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी ? (JMRC SC/TO Ex.
2012)
उत्तर:  1977-78
16.
राजस्थान के किस जिले में अरावली पर्वत
का सवसे ऊँचा शिखर है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  सिरोही
17.
छट पर्व में किस देवता की पूजा की जाती है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  सूर्यदेव की
18. "
मसाला बगीचा" किस शहर से सम्बंधित है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जोधपुर
19.
अकबर और राणा प्रताप के मध्य कौनसा युद्ध
हुआ था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  हल्दीघाटी का युद्ध (1576)
20. 2011
के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात
है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  928
21. 1
सितम्बर 2012 को राजस्थान लोक
सेवा आयोग (RPSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त
किया गया है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  हबीब खान गौरांग
22. 2011
की जनगणना के अनुसार राजस्थान
की जनसँख्या वृद्वि दर क्या है ? (JMRC SC/TO Ex.
2012)
उत्तर:  21 प्रतिशत
23. "
केसरिया बालम" किस शैली का गीत है ?
(JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  मांड
24.
राजस्थान दिवस मनाया जाता है ? (JMRC
SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  30 मार्च
25.
राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल
का कितना प्रतिशत है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  10.41 प्रतिशत




Rajasthan Police constable Exam Quiz - 3

No comments:

Post a Comment