Showing posts with label RAJASTHAN GK QUIZ - 12 RAJASTHAN GK QUIZ - 11 RAJASTHAN GK QUIZ - 10 RAJASTHAN GK QUIZ - 09 RAJASTHAN GK QUIZ - 08 RAJASTHAN GK QUIZ - 07 RAJASTHAN GK QUIZ - 06. Show all posts
Showing posts with label RAJASTHAN GK QUIZ - 12 RAJASTHAN GK QUIZ - 11 RAJASTHAN GK QUIZ - 10 RAJASTHAN GK QUIZ - 09 RAJASTHAN GK QUIZ - 08 RAJASTHAN GK QUIZ - 07 RAJASTHAN GK QUIZ - 06. Show all posts

Tuesday 19 August 2014

Rajasthan Current Affairs GK 2014 - Quiz - 4

Rajasthan Current Affairs GK 2014  - Quiz - 4






Teju jani143




1. भारत का सबसे बड़ा सौर उर्जा सयंत्र (वेलस्पन सौर एमपी परियोजना) कहाँ शुरू की गई है ?
Ans: मध्यप्रदेश के नीमच के भगवानपुर में (130 मेगावाट)

2. अन्तराष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार 2013 किसे प्रदान किया गया है ?
Ans: चंडी प्रसाद भट्ट (गांधीवादी व पर्यावरणविद)

3. भारत में एयरबस इंडिया की शुरुआत करने वाली एयरबस कम्पनी कहाँ की है ?
Ans: फ्रांस की

4. नोकिया (NOKIA) का पहला एंड्राइड (android) फ़ोन जिसे हाल ही में भारत में लांच किया गया है ?
Ans: नॉकिया-एक्स (NOKIA - X)

5. बेंको द्वारा बैंकिंग सेवा शुल्कों में वृदि कब से लागु हो गई है ?
Ans: 1 अप्रैल 2014 

6. तेलंगाना राज्य के गठन के बाद आँध्रप्रदेश में कितने जिलें रह जायंगे ?
Ans: 13 जिलें 

7. तेलंगाना राज्य में जिलों की संख्या होगी ?
Ans: 10 जिलें 

8. प्लास्टिक पहचान पत्र (EPPIC) जारी करने वाले पहले दो राज्य कौनसे है ?
Ans: असम व नागालैंड 

9. अमरीकी पत्रिका फार्च्यून द्वारा जारी वैश्विक कम्पनियों की सूची में भारत की कौनसी दो कंपनियां टॉप-10 में शामिल है ?
Ans: टाटा स्टील (4 वें) व ONGC (7 वें)

10. वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित वर्तमान में कहाँ व किस पद पर कार्यरत है (मार्च 2014) 
Ans: केरल की राज्यपाल

11. दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग गठबंधन यानी सार्क (SAARC) का नया महासचिव किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans: अर्जुन बहादुर थापा (नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री)

12. सार्क (SAARC) का 18वां शिखर सम्मेलन कहाँ होगा ?
Ans: काठमांडू में (नवंबर 2014 में)

13. एशिया कप क्रिकेट 2014 किसने जीता है ?
Ans: श्री लंका ने (5 वीं बार )

14. हाल ही में चर्चित लापता विमान किस एयरलाइन्स से समबंधित है ? 
Ans: मलेशिया एयरलाइन्स से (दक्षिण चीन सागर के उपर)

15. भारत अमरीका उर्जा वार्ता हाल ही में मार्च 14 में कहाँ संपन्न हुई है ? 
Ans: नई दिल्ली में

16. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पूर्व अध्यक्ष, जो हाल में कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण बंगलुरु से चुनाव लड़ रहे है ?
Ans: नंदन नीलकेनी 

17. Nuclear Security Summit 2014 का आयोजन कहाँ हुआ है ?
Ans: हैग, नीदरलैंड 

18. देश का ऐसा कौनसा पहला राज्य है, जहाँ सभी मतदान केन्द्रों को ध्रूमपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है ?
Ans: जम्मू-कश्मीर 

19. हाल ही में BCCI के अंतरिम अध्यक्ष कौन है ?
Ans: सुनील गावस्कर (इन्हें एन.श्री निवासन के स्थान पर चुना गया है )

20. सातवें केंद्रीय वेतन आयोग का अध्यक्ष कौन है ?
Ans: पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार माथुर को

Rajasthan Current Affairs GK 2014 - Quiz - 3

Rajasthan Current Affairs GK 2014  - Quiz - 3






Teju jani143


1. पुस्तक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' के लेखक ?
Ans: संजय बारू (डॉ मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार)

2. वर्तमान में कौनसी लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे है ?
Ans: 16 वीं लोकसभा के लिए

3. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसे नेशनल आइकन (National Icon) चुना गया है ?
Ans: आमिर खान को 

4. April 2014 में भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर किसे चुना गया है ?
Ans: R. Gandhi

5. ICC T-20 विश्व चैंपियनशिप 2014 का विजेता देश कौनसा है ?
Ans: श्रीलंका (भारत को हराकर)

6. इसरो द्वारा हाल ही में किस दुसरे क्षेत्रीय निगरानी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है ?
Ans: IRNSS-1B (इंडियन रीजनल नेविगेशनल सॅटॅलाइट सिस्टम) - पहला उपग्रह 'IRNSS-1A' 2013 में लांच किया गया था 

7. हाल ही में किस अंतराष्ट्रीय पत्रिका ने सचिन तेंदुलकर को अपने आवरण पृष्ठ पर जगह दी है ?
Ans: विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक' अपने 151वें संस्करण में 

8. हाल में विश्व निशानेबाजी रैंकिंग सूची में पहला स्थान पाने वाली पहली भारतीय निशानेबाज कौन बनी है ?
Ans: हिना सिद्धू

9. वर्ष 2014 का प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार (कविता श्रेणी में) किसे देने की घोषणा अप्रैल 2014 को की गई है ?
Ans: विजय शेषाद्री को उनके कविता संग्रह ''थ्री सेक्शन्स'' के लिए

10. हाल ही में किस सोशल नेटवर्किंग साईट ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पुरे किये है ?
Ans: FACEBOOK ने

11. ‘क्रूसेडर ऑर कॉन्सपिरेटर? कोलगेट एंड अदर ट्रुथस’  पुस्तक के लेखक ?
Ans: पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख 

12. वर्ष 2013 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसको देने की घोषणा हाल ही में की गई है ?
Ans: गीतकार गुलज़ार को

13. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 41 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: न्यायमूर्ति राजेन्द्र मल (आर एम) लोढ़ा को 

14. भारतीय नौसेना के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans: एडमिरल आर.के. धवन (राबिन के. धवन) को (22वें अध्यक्ष)

15. लोक सेवा से संबंधित पत्रकारिता के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2014 किसे दिया गया है ?
Ans: द वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘गार्जियन’ (अमेरिका से प्रकाशित समाचार पत्र) को संयुक्त रूप से

16. 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2013 की सूची में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म वर्ग का पुरस्कार किस फिल्म को मिला है ?
Ans: शिप ऑफ थेसीज को 

17. 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुनी गई है ?
Ans: जॉली एलएलबी को

18. 2014 के चुनावों में चर्चित शहर 'वाराणसी' किस राज्य में स्थित है ?
Ans: उत्तरप्रदेश में 

19. भारत का नया वित्त सचिव किसे चुना गया है ?
Ans: अरविन्द मायाराम को 

20. IPL 2014 टी-20 का उदघाटन मैच कहाँ खेला गया ?
Ans: अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में

Rajasthan Current Affairs GK 2014 - Quiz - 2

Rajasthan Current Affairs GK 2014  - Quiz - 2







Teju jani143




1. राजस्थान में विश्व विद्यालयों के उपकुलपतियों की नियुक्ति की जाती है (Patwar Exam)
(A) राज्यपाल द्वारा
(B) मुख्यमंत्री द्वारा
(C) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा
(D) प्रधानमंत्री द्वारा 


 

2. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन कब और किसके द्वारा किया गया? (Patwar Exam)
(A) 2 अक्टूबर 1959, पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा।
(B) 15 अगस्त 1957, पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा।
(C) 26 जनवरी 1952, महात्मा गांधी द्वारा।
(D) 2 अक्टूबर 1959, सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा। 


 

3. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना कब और कहाँ हुई? (Patwar Exam)
(A) सन् 1949 में जयपुर में।
(B) सन् 1950 में जोधपुर में।
(C) सन् 1948 में जोधपुर में।
(D) सन् 1951 में जयपुर में। 


 

4. राजस्थान शासन सचिवालय का एकीकृत रूप अस्तित्व में आया - (Patwar Exam)
(A) 1948 में
(B) 1949 में
(C) 1950 में
(D) 1951 में 


 

5. राजस्थान में लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार में निम्न में से किसे शामिल नही किया गया है ? (RPSC Ex. 2013)
(A) मन्त्री
(B) मुख्यमंत्री
(C) जिलाप्रमुख व प्रधान
(D) राजस्थान राज्य के अधिनियमों द्वारा स्थापित निगमों के सदस्य 


 

6. राजस्थान में राज्यपाल लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए निम्न में से किसके साथ परामर्श करता है ? (RPSC Ex. 2013)
(A) मुख्यमंत्री
(B) मुख्यमंत्री व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(C) मुख्यमंत्री व राज्य विधानसभा में विरोधी दल के नेता के साथ
(D) मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवम् राज्य विधानसभा में विरोधी दल के नेता के साथ 


 

7. संविधान के अनुसार, मुख्यमंत्री किया जाता है ? (RPSC Ex. 2013)
(A) नियुक्त
(B) निर्वाचित
(C) मनोनीत
(D) चयनित 


 

8. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग किस स्थापना किस वर्ष हुई ? (RPSC Ex. 2013)
(A) 1995 में
(B) 2000 में
(C) 2001 में
(D) 2005 में 


 

9. 'A History of Rajasthan' के लेखक है ? (RPSC Ex. 2013)
(A) रीमा हूजा
(B) सुमित सरकार
(C) पी. सी. पारेख
(D) जेम्स टॉड 


 

10. अध्यक्ष सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की कुल अनुमत संख्या है ? (RPSC Ex. 2013)
(A) 5 सदस्य
(B) 6 सदस्य
(C) 8 सदस्य
(D) 7 सदस्य 


 



Rajasthan Current Affairs GK 2014 - Quiz - 1

Rajasthan Current Affairs GK 2014  - Quiz - 1



Teju jani143



Important Rajasthan Current GK Questions for 2nd Gr., LDC, Police, RSRTC Exams...



1. केन्द्रीय मंत्री शीश राम ओला जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे कितनी बार सांसद व विधायक रहे ?
Ans: ये राजस्थान से 5 बार सांसद व 7 बार विधायक रहे

2. राजस्थान की 13 वीं विधानसभा में कृषि व पशुपालन मंत्री रहे कांग्रेसी नेता, जिनका 20 दिसम्बर 2013 को निधन हो गया ? 
Ans: हरजीराम बुरड़क 

3. 12 वीं पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक राशि किस क्षेत्र पर व्यय की जानी है ?(LDC II Gr. 2013)
Ans: उर्जा क्षेत्र पर

4. राजस्थान का नया मुख्य सचिव किसे बनाया गया है ?
Ans: राजीव महर्षी 

5. रिलायंस ग्रुप राज्य में किस स्थान पर चुना पत्थर तलाश कर रही है ?
Ans: खीवंसर(नागौर)

6. राज्य में बनाये जाने वाले 5 मॉडल मेलों में सर्वप्रथम किस मेले का चयन किया गया है ?
Ans: खाटूश्याम जी मेला (सीकर)

7. दिसम्बर 201 3 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में कुल कितने % मतदान हुआ ?
Ans: 75.20  प्रतिशत

8. दिसम्बर 201 3 में हुए विधानसभा चुनावों में कितनी महिलाएं चुनाव जीती है ?
Ans: 28 महिलाएं 

9. राज्य का नया DGP किसे बनाया गया है ?
Ans: ओमेन्द्र भारद्वाज को 

10. हाल ही में किसे शिक्षामंत्री चुना गया है ?
Ans: श्री. काली चरण सर्राफ(Kali Charan Saraf)

11. चुनाव आयोग ने पहली बार वोटरों को विधानसभा चुनावो में नोटा (NOTA) का विकल्प दिया, जिसमे राजस्थान में कितने %  मतदाताओ ने नोटा का प्रयोग किया ?
Ans: 1.9 प्रतिशत

12. 2013  विधानसभा चुनावो में राज्य में सबसे बड़ी जीत किसने दर्ज की है ?
Ans: भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने सांगानेर सीट पर

13. राजस्थान में क्रीडा विश्वविद्यालय (Sports University) कहाँ खोली गई है ? (LDC II Gr. 2013)
Ans: झुंझनु में

14. 1 दिसम्बर 201 3 से राजस्थान के कितने जिलों में एलपीजी (LPG) सब्सिडी सीधे ग्राहकों के खातों में जमा होना शुरू हो गई है ?
Ans: 12 जिलों में 

15. बिड़ला फाउंडेशन के 23 वें बिहारी पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है ?
Ans: डा. चंद्रप्रकाश देवल(अजमेर) को 

16. पूर्व मुख्य सचिव सी.के. मैथ्यू को अब कौनसा विभाग दिया गया है ?
Ans: राजस्थान रोडवेज के चेयरमैन का पद

17. NOTA का अर्थ है - 
Ans: None of the Avobe

18. राजस्थान के किस रणजी क्रिकेट खिलाड़ी ने एक दिवसीय मैच में 287 रन बनाये है ?
Ans: विवेक यादव ने 

19. एचपीसीएल (HPCL) राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड़ का चयेर मेन किसे बनया गया है /
Ans: एस. राय चौधरी 

20. इंडियन आइडियल -2 के विजेता संदीप आचार्य, जिनका हाल में निधन हो गया कहाँ के निवासी थे?
Ans: बीकानेर 

May 2014 Current Affairs in Hindi

May 2014 Current Affairs in Hindi



Teju jani143


1. विदेशों से कालाधन वापस लेन के लिए गठित विशेष जाँच टीम (SIT) का अध्यक्ष बनाया गया गया है ?
Ans: रिटायर्ड जज जस्टिस एम.बी. शाह को 

2. भारत की पहली डीजल कार, जिसका उत्पादन हाल की में हिंदुस्तान मोटर्स ने बंद कर दिया है ?
Ans: Ambassador (एम्बेसेटर) - इस डीजल कार का उत्पादन वर्ष 1958 में प्रारंभ हुआ था 

3. मई 2014 में किस देश के संविधान को निलंबित कर वहां पर सेना ने सैन्य शासन लगा दिया है ?
Ans: थाईलेंड

4. 200 से अधिक स्कूली बालिकाओं के अपरहण के लिए चर्चित संगठन ' बोकोहरम' का संबंध किस देश से है 
Ans: नाइजीरिया 

5. भारतीय महिला बैडमिन्टन टीम ने किस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँच कर इतिहास रचा है ?
Ans: उबेर कप (Uber Cup)

6. पदमश्री राजस्थानी महिला साहित्यकार व  राजस्थान रत्न पुरस्कार 2013 विजेता, जिनका 24 मई 2014 को निधन हो गया है ?
Ans: लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत 

7. मशहुर फैशन पोर्टल 'Myntra‎'(मिन्त्रा) को किस Online रिटेल कम्पनी ने खरीद लिया है ?
Ans: फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) ने

8. देश का नया मुख्य सुचना आयुक्त किसे बनाया गया है ?
Ans: राजीव माथुर (23 मई 2014 )

9. वेल्थ एक्स की सूची में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: मशहुर American  कामेडियन जेरी सीनफेल्ड (Jerry_Seinfeld) को (भारतीय अभिनेता शाहरुख़ खान को दूसरा स्थान मिला है)


10. 67 वें कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला है ?
Ans: विंटर स्लीप - Turkish drama film (निर्देशेक- नूरी विल्ज़ जैलान )

11. किस देश ने पहली बार थामस कप बैडमिन्टन 2014 जीता है ?
Ans: जापान ने मलेशिया को हरा कर (जापान यह कप जीतने वाला विश्व का चौथा देश है) 

12. विश्व कप फुटबॉल (2014 FIFA World Cup) के शुरू होने से पहले तक सर्वधिक गोल का वर्ल्ड रिकॉर्ड किस के नाम है ?
Ans: रोनाल्डो (ब्राज़ील) के नाम - 15 गोल ) - दुसरे स्थान पर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज है(14 गोल)

13. रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी - सीजन -5' के विजेता कुआँ बने है ?
Ans: अभिनेता रजनीश दुग्गल 

14. मारुती सुजुकी इंडिया ने अपनी किस कॉम्पेक्ट कार का सी एन जी वेरिएंट हाल में लांच किया है ?
Ans: "सेलेरियो(Celerio )" कार का 

15. हाल की में किस राज्य की राज सरकार ने शादी के कार्ड पर वर-वधु की उम्र छापना अनिवार्य किया है ?
Ans: छत्तीसगढ़ सरकार ने 

16. अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉक्युमेंट्री 'साइलेन्ट स्क्रीम्स' किस घटना पर आधारित है ?
Ans: 16 दिसम्बर गैंग रैप पर

17. हाल ही में यूरोप में भारतीय आम की किस प्रजाति को प्रतिबंधित किया गया है ?
Ans: अलफांसो आम को

18. गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कौन है ?
Ans: आनंदीबेन पटेल 

19. नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कौन है ?
Ans: जीतन राम मांझी 

20. होटल वेबसाइट ट्रिवोगो (trivago) के सर्वे में Rajasthan के किन शहरों के होटलों को देश के  सर्वश्रेष्ठ होटलों के श्रेणी में चुना गया है ?
Ans: उदयपुरं (प्रथम) व जयपुर (द्वितीय)

June 2014 Current Affairs in Hindi -1


June 2014 Current Affairs in Hindi -1




Teju jani143




1. केंद्रीय सांखियकी कार्यालय (CSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013-2014 की आर्थिक विकास दर (GDP) कितनी रही है ?
Ans: 4.7 फ़ीसदी 

2. मलेशियाई हॉकी के जनक' जिनका 28 मई 2014 को निधन हो गया ?
Ans: सुल्तान अजलान शाह (इन्होंने ही 1938 में 'सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप' की शुरुआत की थी)

3. पूरी तरह भारत में निर्मित, जर्मन कार कम्पनी BMW का कौनसा मॉडल हाल ही में लांच हुआ है ? 
Ans: SUV-X Model


4. FIFA World Cup फूटबाल 2014 का मेज़बान देश कौन है ?
Ans: ब्राज़ील 

5. भारत का नया अटोर्नी जनरल (14th Attorney General) किसे बनाया गया है ?
Ans: मुकुल रोहतगी 

6. 13 वें पुरुष व महिला विश्व कप हॉकी -2014 का आयोजन कहाँ हो रहा है ?
Ans: हैग (नीदरलैंड) में

7. विश्व कप हॉकी 2014 का शुभंकर किसे चुना गया है ?
Ans: सारस पक्षी को 

8. भारत का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans: अजीत डावोल को 

9. देश का नवगठित 29 वां राज्य तेलंगाना किस दिन अस्तित्व में आया ?
Ans: 2 जून 2014 

10. तेलंगाना राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: के. चंद्रशेखर राव को 

11. शेष आंध्र के राज्यपाल कौन है ?
Ans: ईएसएल नरसिम्हन* (ये तेलंगाना और शेष आंध्र दोनों राज्यों के संयुक्त राज्यपाल रहेंगे )

12. भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे, जिनका 3 जून 2014 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है 16 वी लोकसभा में किस पद पर थे ?
Ans: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री 
लोकसभा-अध्यक्ष, Lok Sabha Speaker, Sumitra-Mahajan


13. 16 वी लोकसभा में लोकसभा-अध्यक्ष (Speaker of Lok Sabha)किसे चुना गया है ?
Ans: सुमित्रा महाजन 

14. युक्रेन के नए राष्ट्रपति, जो Chocolate King के नाम से मशहूर है ?
Ans: पेट्रो पोरोशेंको - 25 जून को पद ग्रहण करेंगे 

15. आईपीएल (IPL) के किस सीजन में सर्वाधिक व कितनी टीमे खेली है ?
Ans: आईपीएल सीजन -4 (2011) - 10 टीमें 

16. IPL Fairplay Award - 2014 किस टीम को दिया गया है ?
Ans: चेन्नई सुपर किंग्स

17. Rajasthan के जोधपुर में भारत व फ़्रांस की सेनाओं के मध्य चल रहे युदयाभ्यास को क्या नाम दिया गया है ?
Ans: गरुड़-5

18. 16 वीं लोकसभा के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजस्थान से कितने मंत्री चुने गए है ?
Ans: मात्र एक मंत्री - निहालचंद मेघवाल (रसायन व उर्वरक मंत्री) 

19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रमुख सचिव किसे बनाया गया है ?
Ans: नृपेन्द्र मिश्रा को 

20. Apple को पीछे छोड़ कर हाल ही में कौनसी कंपनी विश्व का नंबर 1 ब्रांड बन गया है ?
Ans: Google

Monday 18 August 2014

राजस्थान की संस्कृति एवं कला-साहित्य


राजस्थान की संस्कृति एवं कला-साहित्य



Teju jani143






राजस्थान को सांस्कृतिक दृष्टि से भारत को समृद्ध प्रदेशों में गिना जाता है। संस्कृति एक विशाल सागर है जिसे सम्पूर्ण रूप से लिखना संभव नहीं है। संस्कृति तो गाँव-गाँव ढांणी-ढांणी चैपाल चबूतरों महल-प्रासादों मे ही नहीं, वह तो घर-घर जन-जन में समाई हुई है। राजस्थान की संस्कृति का स्वरूप रजवाड़ों और सामन्ती व्यवस्था में देखा जा सकता है, फिर भी इसके वास्तविक रूप को बचाए रखने का श्रेय ग्रामीण अंचल को ही जाता है, जहाँ आज भी यह संस्कृति जीवित है। संस्कृति में साहित्य और संगीत के अतिरिक्त कला-कौशल, शिल्प, महल-मंदिर, किले-झोंपडियों का भी अध्ययन किया जाता है, जो हमारी संस्कृति के दर्पण है। हमारी पोशाक, त्यौहार, रहन-सहन, खान-पान, तहजीब-तमीज सभी संस्कृति के अन्तर्गत आते है। थोड़े से शब्दों में कहा जाए तो 'जो मनुष्य को मनुष्य बनाती है, वह संस्कृति है।'

ऐतिहासिक काल में राजस्थान में कई राजपूत वंशों का शासन रहा है। यहाँ सभी शासकों ने अपने राज्य की राजनैतिक एकता के साथ-साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक उन्नति में योगदान दिया है। ग्याहरवीं शताब्दी में उत्तर पष्चिम से आने वाली आक्रमणकारी जातियों ने इसे नष्ट करने का प्रयास किया, परन्तु निरन्तर संघर्ष के वातावरण मे भी यहाँ साहित्य, कला की प्रगति अनवरत रही। मध्य काल में राजपूत शासकों के मुगलों के साथ वैवाहिक और मैत्री संबन्धों से दोनों जातियों में सांस्कृतिक समन्वय और मेल-मिलाप रहा कला, साहित्य में विविधता एंव नवीनता का संचार हुआ और सांझी संस्कृति का निर्माण हुआ।

सांझी संस्कृति

राजस्थान के भू-भाग पर आक्रमणों एवं युद्धों का दौर लम्बे समय तक चलता रहा। राजस्थानी जनजीवन में समन्वय एवं उदारता के गुणों ने सांझी संस्कृति को पनपने का अवसर प्रदान किया। धार्मिक सहिष्णुता के परिणामस्वरूप अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हिन्दू-मुस्लिम एकता के दर्शन होते हैं। जहाँ सभी धार्मिक लोग एकत्र होकर इबादत (प्रार्थना) करते हैं और मन्नत मांगते है। लोक देवता गोगाजी, रामदेवजी के समाधि स्थल पर सभी धर्मानुयायी अपनी आस्था रखकर साम्प्रदायिक सद्भावना का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। राजस्थान के सामाजिक जीवन यथा खान-पान, रहन-सहन, आमोद-प्रमोद और रस्मों-रिवाजों में सर्वत्र हिन्दू मुस्लिम संस्कृति का समन्वय हुआ है। भोजन में अकबरी जलेबी, खुरासानी खिचड़ी, बाबर बड़ी, पकौड़ी और मुंगड़ी का प्रचलन मुगली प्रभाव से खूब पनपा है। परिधानों में मलमल, मखमल, नारंग शाही, बहादुर शाही कपड़ों का प्रयोग हुआ है। आमोद-प्रमोद में पतंगबाजी, कबूतर बाजी मुगल काल से प्रचलित हुई है। स्थापना कला में हिन्दू-मुस्लिम शैलियों का सम्मिश्रण सांझी संस्कृति उदाहरण हैं। यहाँ के राजा-महाराजाआंे ने मुगली प्रभाव से स्थापत्य निर्माण में संगमरमर का प्रयोग किया। गेलेरियों, फव्वारांे, छोटे बागों को महत्व दिया। दिवारांे पर बेल बूंटे के काम को बढा़वा दिया। चित्रकला की विभिन्न शैलियांे में मुगल शैली का प्रभाव सर्वत्र देखा जा सकता है। अतः कहा जा सकता है कि राजस्थानी कला एवं संस्कृति में सांझी संस्कृति के वे सभी तत्त्व मौजूद है जो अपने मूलभूत स्वरूप को बनाए रखते हुए भी नवीनता, ग्रहणषीलता, सहिष्णुता और समन्वय को स्वीकार करने के लिए तैयार रहते हंै।

मध्यकालीन साहित्यिक उपलब्धियाँ

राजस्थान में साहित्य प्रारम्भ में संस्कृत व पा्र कतृ भाषा में रचा गया। मध्ययुग के प्रारम्भकाल से अपभृंष और उससे जनित मरूभाषा और स्थानीय बोलियां जैसे मारवाड़ी, मेवाड़ी, मेवाती, ढूँढाड़ी और बागड़ी में साहित्य की रचना होती रही, परन्तु इस काल में संस्कृत साहित्य अपनी प्रगति करता रहा।

संस्कृत साहित्य
राजपूताना के विद्यानुरागी शासकांे, राज्याश्रय प्राप्त विद्वानांे ने संस्कृति का सृजन किया है। षिला लेखांे, प्रषस्तियांे और वंषावलियांे के लेखन में इस भाषा का प्रयोग किया जाता था। महाराणा कुम्भा स्वयं विद्वान संगीत प्रेमी एवं विद्वानांे के आश्रयदाता शासक थे। इन्होंने संगीतराज, सूढ़ प्रबन्ध, संगीत भीमांसा, रसिक प्रिया, (गीत गोविन्द की टीका) संगीत रत्नाकर आदि ग्रन्थांे की रचना की थी। इनके आश्रित विद्वान मण्डन ने षिल्पषास्त्र से सम्बन्धित अनेक गन््र थांे की रचना की। जिनमें दवेमूर्तिप्रकरण, राजवल्लभ, रूपमण्डन, प्रसादमण्डन महत्त्वपूर्ण कुंभाकालीन (चित्तौड़गढ़) और कुंभलगढ़ प्रशास्ति (कुंभलगढ) की रचना की। राणा जगतसिंह एवं राजसिंह के दरबार में बाबू भट्ट तथा रणछोड़ भट्ट नामक विद्वान थे, जिन्होंने क्रमषः जगन्नाथराम प्रशस्ति और राजसिंह प्रशस्ति की रचनाएँ की। ये दोनों  प्रशस्तियां मेवाड़ के इतिहास के लिए महत्त्वपूर्ण है। आमेर-जयपुर के महाराजा मानसिंह, सवाईजयसिंह, मारवाड़ के महाराजा जसवन्तसिंह, अजमेर के चैहान शासक विग्रहराज चतुर्थ तथा पृथ्वीराज तृतीय बीकानेर के रायसिंह और अनूपसिंह संस्कृत के विद्वान एवं विद्वानांे के आश्रयदाता शासक थे। अनूपसिंह ने बीकानेर में ‘अनूप संस्कृत पुस्तकालय’ का निर्माण करवाकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया। विग्रहराज चतुर्थ ने ‘हरिकेलि’ नाटक लिखा, पृथ्वीराज के कवि जयानक ‘पृथ्वीराजविजय’ नामक काव्य के रचयिता थे। प्रतापगढ़ के दरबारी पंडित जयदेव का ‘हरिविजय’ नाटक तथा गंगारामभट्ट का ‘हरिभूषण’ इस काल की प्रसिद्ध रचनाएँ है। मारवाड़ के जसवन्तसिंह ने संस्कृत में भाषा-भूषण और आनन्द विलास नामक श्रेष्ठ ग्रंथ लिखें। जोधपुर के मानसिंह ने नाथ-चरित्र, नामक गं्रथ लिखा। मानसिंह को पुस्तकांे से इतना प्रेम था कि उन्होंने काषी, नेपाल आदि से संस्कृत के अनेक गं्रथ मंगवाकर अपने पुस्तकालय में सुरक्षित रखा । आज यह पुस्तकालय मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र के रूप में विख्यात है।

राजस्थानी साहित्य
राजस्थानी समस्त राजस्थान की भाषा रही है जिसके अन्तर्गत मेवाड़ी, मारवाड़ी, ढूढाड़ी, हाड़ौती, बागड़ी, मालवी और मेवाती आदि बोलियाँ आती है। इस भाषा में जैनशैली, चारणशैली, संतशैली और लोकशैली में साहित्य का सृजन हुआ है।

(1) जैनशैली का साहित्य - जैनशैली का साहित्य जैन धर्म से सम्बन्धित है। इस साहित्य में शान्तरस की प्रधानता है। हेमचन्द्र सूरी (ग्यारहवीं सदी) का देषीनाममाला’, ‘षब्दानुषासन’, ऋषिवर्धन सूरी का नल दमयन्ती रास, धर्म समुद्रगणि का ‘रात्रि भोजनरास’, हेमरत्न सूरी का गौरा बादल री चैपाई प्रमुख साहित्य हैं।

(2) चारणशैली का साहित्य - राजपूत युग के शौर्य तथा जनजीवन की झांकी इसी साहित्य की देन है। इसमें वीर तथा शृंगार रस की प्रधानता रही है। चारणषैली में रास, ख्यात, दूहा आदि में गद्य, पद्य रचनाएँ हुई है। बादर ढा़ढी कृत ‘वीर भायण’ चारण शैली की प्रारम्भिक रचना है। चन्दवरर्दाइ  का ‘पृथ्वीराजरासो’ , नेणसी की ‘नेणसीरीख्यात’, बाँकीदास की ‘बाँकीदासरीख्यात,’ दयालदास की ‘दयालदासरी ख्यात’ गाडण शिवदास की ‘अचलदास खींची री वचनिका’ प्रमुख ग्रन्थ हैं जिनमें राजस्थान के इतिहास की झलक मिलती है। दोहा छन्द में ढ़ोलामारू रा दूहा, सज्जन रा दूहा प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। इनके अतिरिक्त दुरसा आढ़ा का नाम भी विषिष्ठ उल्लेखनीय है। वह हिन्दू संस्कृति और शौर्य का प्रषंसक तथा भारतीय एकता का भक्त था। बीकानेर नरेष कल्याणमल के पुत्र पृथ्वीराज राठौड़ ने ‘वेलि क्रिसन रूकमणी री’ नामक ग्रंथ की रचना की, जो राजस्थानी साहित्य का ग्रन्थ माना जाता है। इन गुणांे की ध्वनि इसके गीतों, छन्दों, झुलका तथा दोहा में स्पष्ट सुनाई देती है। सूर्यमल्ल मीसण आधुनिक काल का महाकवि था और बून्दी राज्य का कवि था। इसने ‘वंष भास्कर’ और ‘वीर सतसई’ जैसी उल्लेखनीय कृतियों की
रचना की।

(3) सन्त साहित्य - राजस्थान के जनमानस का े प्रभावित करने वाला सन्त साहित्य बड़ा मार्मिक है। सन्तांे ने अपने अनभ्ु ावों का े भजनों द्वारा नैतिकता, व्यावहारिकता का े सरलता स े जनमानस में पस्र ारित किया ह,ै एसे े सन्तों में मल्लीनाथजी, जाभ्ं ाा े जी, जसनाथ जी, दादू की वाणी, मीरा की ‘पदावली’ तथा ‘नरसीजी रो माहेरो’, रामचरण जी की ‘वाणी’ आदि संत साहित्य की अमूल्य धरोहर है।

(4) लोकेकेक साहित्य - लोक साहित्य में लोकगीत, लोकगाथाएँ, प्रेमगाथाएँ, लोकनाट्य, पहेलियाँ, फड़ें तथा कहावतें सम्मिलित है। राजस्थान में फड़ बहुत प्रसिद्ध है। फड़ चित्रण वस्त्र पर किया जाता है। जिसके माध्यय से किसी ऐतिहासिक घटना अथवा पौराणिक कथा का प्रस्तुतिकरण किया जाता है। फड़ में एक अधिकतर लोक देवताआंे यथा पाबूजी देवनारायण ने रामदेवजी इत्यादि के जीवन की घटनाआंे और चमत्कारksa का चित्रण होता है। फड़ का चारण भोपे करते हैं। राजस्थान में शाहपुरा (भीलवाड़ा) का फड़ चित्रण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाये हुए है। भीलवाड़ा के श्रीलाल जोषी ने फड़ चित्रण को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग किया। इस कार्य हेतु भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। इनमें पाबूजी री फड़, ‘देवजी री फड़’ तीज, गणगौर, शादी, संस्कारांे, मेलांे पर गाये जाने वाले लोकगीत आते है।

Sunday 17 August 2014

राजस्थान की भाषा


राजस्थान की भाषा




Teju jani143





राजस्थान की भाषा

१.     ‘राजस्थानी भाषा’ शब्द का पहली बार आधिकारिक रूप से प्रयोग जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था. उन्होंने १९१२ में अपने संग्रह- ‘भारत का भाषाई सर्वेक्षण’ में इसका जिक्र किया था. भाषाविद ग्रियर्सन ने राजस्थान की भाषा को क्षेत्रवार कितनी बोलियों में वर्गीकृत किया था ?

क.     तीन   ख.चार   ग. पांच   घ. छः

२.     पूर्वी राजस्थान में साहित्य की रचना अधिकतर राजस्थानी भाषा की पिंगल शैली में हुई है. पिंगल पर सबसे अधिक प्रभाव किस भाषा का पड़ा है ?

क.     मालवी  ख. संस्कृत  ग. ब्रज  घ. हरयाणवी

३.     खैराड़ी बोली किस क्षेत्र की पहचान है ?

क.     बाड़मेर  ख. अलवर  ग. डूंगरपुर  घ. टोंक

४.     शासकों या आम लोगों के नए क्षेत्रों में जाने पर उनकी भाषा भी साथ साथ गए बिना नहीं रहती. स्थानीय बोली को बाहर से आयी बोली थोडा सा बदल ही देती है. मालवी और मारवाड़ी भाषाओँ के मिश्रण को आप किस बोली में देखते हैं ?

क.     मेवाती  ख. रांगड़ी  ग. निमाड़ी  घ. हाड़ौती

५.     मारवाड़ी को ‘मरुभाषा’ किस ग्रन्थ में कहा गया है ?

क.     कुवलयमाला  ख. पृथ्वीराज विजय  ग.भरतेश्वर बाहुबली घोर घ. नागर समुच्चय

६.     ११ वीं सदी से वर्तमान राजस्थान प्रदेश की भाषा के दर्शन होने शुरू हो गए थे. अपभ्रंश और बाद में अन्य भाषाओँ से अलग होने में सदियाँ गुजर गयीं. राजस्थानी भाषा का स्वर्णकाल आया इस अवधि में –

क.     १२५० से १३५० ई. में  ख. १४०० से १५०० ई. में  ग. १५०० से १६५० में घ. १६५० से १८५० में

७.      जयपुर, टोंक और अजमेर के आपस में लगते भागों में ढूंढाड़ नदी की के दोनों तरफ की बोली को ढूंढाड़ी कहते हैं. लेकिन जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में यह बोली भी एक बदला सा रूप ले लेती है, जिसे कहते हैं-

क.     चौरासी  ख. राजावाटी  ग. नागरचोल  घ. काठेडी

८.     नागर अपभ्रंश से राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति बताने वाले विद्वान थे-

क.     तेस्सितोरी  ख. मोतीलाल मेनारिया  ग. ग्रियर्सन  घ. के एम मुंशी

९.     ग्रियर्सन के अनुसार राजस्थान के मध्य-पूर्वी क्षेत्र की बोली है-

क.     अहीरवाटी  ख. तौरावाटी  ग. हाडौती  घ. निमाड़ी

१०. ‘एक माखिचूस के पे कुछ माल मतो हो’ वाक्य किस राजस्थानी बोली का है ?

क.     मारवाड़ी  ख. मेवाड़ी  ग. मेवाती  घ. हाड़ौती  

राजस्थान का पहनावा


राजस्थान का पहनावा




Teju jani143



राजस्थान का पहनावा

१.     रजवाडों के समय आतम सुख अमीरों की पोशाक में शामिल था. इसे अंगरखी और चुगे के ऊपर पहना जाता था. लेकिन आप यह बताइये कि आतम सुख किस ऋतु में पहना जाता था.

क.     ग्रीष्म  ख. शीत  ग. वर्षा  घ. बसंत

  
२.     मोठड़ा की पगड़ी पहने आपको कोई पुरूष किसी गांव में दिखाई दे जाए, तो पारंपरिक रूप से आपको यह कौनसा अवसर लगेगा ?

क.    होली   ख. बसंत   ग. दशहरा   घ. विवाह


३.     आजकल जिसे स्कर्ट कह कर स्त्रियों का आधुनिक पहनावा बताया जाता है, वही वस्त्र हमारे यहाँ के मूल निवासी पहले से पहनते आये हैं. घुटनों तक पहने जाने वाले भीलों के इस घाघरे को कहते हैं-

क.     लूँगड़ा  ख. कछाबू  ग. कटकी  घ. ठेपड़ा

४.     पटका शरीर के किस अंग पर धारण किया जाने वाला वस्त्र है ?

क.     कमर  ख. सिर  ग. पैर  घ. बाजू

५.     कान्ग्सानुमा, चोखुलिया और और दुपलिया किस वस्त्र के नाम हैं ?

क.     पगड़ी  ख. ओढनी  ग. धोती  घ. टोपी

६.     पंचरंगी लहरिये की पगड़ी विशेष अवसरों पर पहनी जाती थी. इन पांच रंगों में शामिल नहीं था-

क.     हरा  ख. काला  ग. पीला  घ. लाल

७.     अंगोछा साड़ी या लूँगडा की सफ़ेद जमीन पर लाल बूटे इसे बहुत ही आकर्षक बना देते हैं. इसे

क.     अविवाहित स्त्रियाँ ही पहनती हैं. ख. विवाहित स्त्रियां पहनती हैं. ग. दोनों ही पहनती हैं. घ. विधवाएं पहनती हैं.

८.     पगड़ियों को बांधने के तरीके से आप किसी व्यक्ति के क्षेत्र का अंदाज लगा सकते हैं. खूँटेदार पगड़ी पहना बांका जवान कहाँ का हो सकता है ?

क.     ढूंढाड़  ख. मारवाड़  ग. मेवाड़ घ. हाड़ौती

९.     पोमचा किस अवसर पर पहना जाता है-

क.     बसन्त में  ख. होली पर ग. प्रसव काल में  घ. विवाह पर


१०.बागा किस वस्त्र का उपनाम है ?

क.    लहेंगा  ख. ओढनी  ग. अंगरखी  घ. पगड़ी